डीसी-एसपी समेत अधिकारियों ने फहराया तिरंगा, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

तिरंगे को सलामी देते डीसी अजय नाथ झा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया और शहीदों को नमन किया।

विज्ञापन

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला के सभी सरकारी कार्यालय व परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे को सलामी दी गई.

विज्ञापन

उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोपनीय शाखा स्थित कार्यालय परिसर, समाहरणालय परिसर, रेडक्रॉस भवन परिसर तथा जियाडा परिसर में ध्वजारोहण किया. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया.

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई.

उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने आवासीय परिसर में ध्वजारोहण किया.अनुमंडल पदाधिकारी, चास प्रांजल ढांडा ने गोपनीय शाखा कार्यालय परिसर व अनुमंडल कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया.

इसी क्रम में उप निदेशक, जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.

ध्वजारोहण कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगीत - राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया. देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola