कसमार में खेत से मिला 45 साल के व्यक्ति का शव, दाह संस्कार से लौटने के दौरान हुआ था लापता

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कसमार के जामकुदर और बगियारी गांव के बीच खेत में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अशोक कपरदार के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

कसमार थाना क्षेत्र के जामकुदर और बगियारी गांव के बीच महली कनारी खेत में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बगियारी निवासी लालजी रजवार के बेटे अशोक कपरदार उर्फ भोंदू (45) के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

विज्ञापन

सूचना मिलने पर कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है.

परिजनों के अनुसार, अशोक कपरदार के पेटरवार थाना क्षेत्र के झुंझको गांव निवासी दामाद का निधन हो गया था. इसकी सूचना मिलने पर अशोक अपने भाई उमेश कपरदार के साथ दामाद के घर गया था. दाह संस्कार के बाद दोनों भाई गुरुवार को वापस लौट रहे थे. उमेश ने अपने छोटे भाई अशोक को बहादुरपुर में छोड़ दिया और रांची चला गया. इसके बाद अशोक से घर जाने की बात हुई थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा.

Image

काफी देर तक अशोक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार सुबह ग्रामीणों को जामकुदर और बगियारी के बीच महली कनारी खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अशोक कपरदार के रूप में की.

अशोक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

बताया गया कि अशोक अपने पीछे चार पुत्रियां और एक पुत्र समेत पांच संतान छोड़ गये हैं. इनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola