Giddi Bandh: विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले के विरोध में गिद्दी कोयलांचल बंद, सड़क पर उतरे भाजपा समर्थक

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी चौक पर सड़क जाम कर नारेबाजी करते बंद समर्थक. फोटो: प्रभात खबर

Giddi Bandh: विष्णुगढ़ दरिंदगी कांड के विरोध में गिद्दी कोयलांचल में बंद का व्यापक असर दिखा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. वाहनों की लंबी कतारें लगीं और जनजीवन प्रभावित हुआ. प्रदर्शनकारी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिद्दी से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Giddi Bandh: विष्णुगढ़ में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड के हजारीबाग बंद का गिद्दी कोयलांचल में व्यापक असर देखने को मिला. सोमवार को क्षेत्र की लगभग सभी दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह ठप नजर आई. पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बांस-बल्लियां लगाकर सड़क जाम

बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए. कार्यकर्ताओं ने गिद्दी चौक पर बांस की बल्लियां लगाकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया. इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.

जाम से लोगों को हुई परेशानी

सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. राहगीरों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह विरोध दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी है.

सरकार पर साधा निशाना

मौके पर मौजूद भाजपा नेता पुरूषोत्तम पांडेय ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन जघन्य अपराध हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन अब भी संवेदनहीन बना हुआ है.

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए. उनका कहना था कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना दिया है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग दरिंदगी मामले में छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, सरकार पर बरसीं अन्नपूर्णा देवी

कई नेता और कार्यकर्ता रहे शामिल

बंद को सफल बनाने में भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रहे. इनमें मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, गणेश साहू, वृजकिशोर पाठक, अवतार सिंह, पिंटू सिंह, विकास सिंह, कृष्णा सिंह, गिरजा सिंह, दीपक सिंह, जगदीश प्रसाद, सांवरमल शर्मा, अनमोल सिंह, मुकेशचंद्र वंशी और संतोष सिंह शामिल थे. सभी ने मिलकर विरोध प्रदर्शन को जोरदार बनाया.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola