चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकला, रामधुन पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

जुलूस में हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए

Chandil Ram Navmi Visarjan Julus: चांडिल में रविवार यानी 29 मार्च को रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. इस मौके पर युवाओं ने लाठी, तलवार, भाले और फ्यूज ट्यूब लाइट से हैरतअंगेज करतब दिखाए. इससे संबंधित रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Chandil Ramnavmi Visarjan Julus: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल में रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाला गया. श्री श्री बजरंग दल अखाड़ा चांडिल हाटटोला के देखरेख में निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया. चांडिल बाजार हाटटोला स्थित बजरंगबली मंदिर से जुलूस की शुरुआत हुई. इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारे पूरे इलाके में गूंज उठे. 

भारी भीड़ उमड़ी

विसर्जन जुलूस में महावीरी पताकाएं लहराते और हाथों में लाठी लिए रामभक्त रामधुन पर झूमते नजर आए. जुलूस चांडिल बाजार, बस स्टैंड, डैम रोड और तांतीबांध होते हुए आगे बढ़ा. पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और लोग भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए. युवाओं की टोलियां महावीरी झंडों के साथ जोश और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए आगे बढ़ती रहीं. 

हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं ने आकर्षक और रोमांचक करतबों का प्रदर्शन किया. लाठी, तलवार और भाले के साथ करतब दिखाए गए. इसके अलावा फ्यूज ट्यूब लाइट से खेल, मुंह से आग निकालने जैसे करतब भी दिखाए. इन करतबों ने जुलूस की आकर्षण को और बढ़ा दिया.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जुलूस के दौरान विभिन्न जगहों पर पुलिस तैनात थी और संवेदनशील इलाकों में खास नजर रखी जा रही थी. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुनील गोप, सचिव मिलन प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष नीतिश दां, लाइसेंसी महेश सिंह मुंडा एवं बाजार समिति के सचिव संजय चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. 

चांडिल स्टेशन क्षेत्र से भी निकला जुलूस

चांडिल स्टेशन स्थित पुराना पेट्रोल पंप बजरंगबली मंदिर परिसर से भी रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाला गया, जो चांडिल बाजार तक पहुंचा. इस जुलूस में युवाओं ने अलग-अलग हैरतअंगेज खेल और करतब पेश करके श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा. 

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

इसे भी पढ़ें: रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं, जुलूस से लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola