हरे कृष्ण के जयकारे से गूंजा सरायकेला का मुरुप, अर्जुन मुंडा ने संकीर्तन में भाग लिया

Updated:
विज्ञापन

मांदर पर थाप लगाते हुए अर्जुन मुंडा (दाएं)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saraikela News: सरायकेला के मुरुप में श्रद्धा और उल्लास के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ. भक्तजन राधा-कृष्ण की प्रतिमा के चारों ओर मृदंग की ताल पर कीर्तन करते हुए परिक्रमा में शामिल हुए. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और अन्य गणमान्य लोग भी आए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

विज्ञापन

Saraikela News: झारखंड में सरायकेला जिले के मुरुप गांव में भक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. भक्तजन राधा-कृष्ण की प्रतिमा के चारों ओर परिक्रमा करते हुए मृदंग की ताल पर कीर्तन कर रहे थे और एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगा रहे थे. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई गणमान्य लोग भी संकीर्तन में शामिल कर राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का विशेष योगदान

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस आयोजन में विशेष भागीदारी निभाई. उन्होंने संकीर्तन मंडलियों के साथ मृदंग बजाते हुए राधा-कृष्ण की प्रतिमा की परिक्रमा की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से न केवल आध्यात्मिक शक्ति मिलती है, बल्कि सदकर्म करने की शक्ति मिलती है. उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया. 

संकीर्तन मंडलियों की प्रस्तुति और भक्तों की भक्ति

इस अवसर पर झारखंड और बंगाल की नामी-गिरामी संकीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन किया गया. संकीर्तन स्थल पर राधा-कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी. हरे कृष्ण हरे हरे, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के कीर्तन से सरायकेला का मुरुप गांव गूंजता रहा. भक्त राधा-कृष्ण के भक्ति में गोता लगाते रहे. भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया था.

इसे भी पढ़ें: चतरा की महिलाओं कब मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा? राशि नहीं मिलने हो रहीं परेशान

इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट शुरू, पहले दिन कुकडु प्रखंड की परीक्षा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola