सरायकेला में डोडा तस्कर पर 1.25 लाख का जुर्माना, 15 साल की बामुशक्कत सजा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 29 Mar 2026 1:17 PM
सरायकेला खरसावां सिविल कोर्ट
Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले में अवैध डोडा की तस्करी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 15 साल की सश्रम कारावास एंव 1.25 लाख जुर्माना की सजा सुनाई है. इस बारे में और जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध डोडा बेचने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है. अवैध डोडा की तस्करी करने के मामले पर प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई करते हुए आरोपी श्रीराम कुमार को 15 साल की बामुशक्कत सजा और 1 लाख 25 हजार की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने की स्थिति में आरोपी को दो वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
क्या है मामला?
अवैध डोडा की तस्करी का मामला 15 जुलाई 2024 का है. मामले पर ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे द्वारा रात दस बजे बामुनडीह (चांडिल) सुवर्णरेखा पुल के पास गाड़ियों की चेंकिंग की जा रही थी. इसी दौरान बामुनडीह से सुवर्णरेखा पुल की ओर तीन मोटरसाईकिल आते दिखे. पुलिस को देखकर तीनों मोटरसाईकिल घुमाकर भागने लगे. भागने के दौरान एक युवक श्रीराम कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया.
पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने श्रीराम कुमार से पूछताछ की. पूछताछ में श्रीराम कुमार ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का बाघमुंडी थाना क्षेत्र के बिरिदरी गांव का रहने वाला बताया. पुलिस ने इसके पास से एक जुट के बोरे में काले पॉलीथिन में पैक डोडा बरामद किया. जिसका वजन करने पर 50 किलो पाया गया. पुलिस ने श्रीराम कुमार के खिलाफ अवैध डोडा तस्करी कर व्यापार करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि बाकी तीनो भागने में सफल रहे थे.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला के तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग अलर्ट
इसे भी पढ़ें: रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं, जुलूस से लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










