बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अवैध बालू ढुलाई पर फिर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
चौका थाना

चौका थाना

ईचागढ़ के चौका-पातकुम मार्ग पर बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई पर फिर उठे गंभीर सवाल।

विज्ञापन

चौका : चौका थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम सड़क मार्ग पर चांदुडीह गांव के समीप शनिवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम गांव निवासी कार्तिक सिंह मुंडा के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति से बालू लेकर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. ईचागढ़ में थमने का नाम नहीं ले रहा है अवैध बालू का कारोबार, अवैध बालू ढुलाई पर फिर उठे सवाल ईचागढ़ क्षेत्र में एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात बालू लदे ट्रैक्टर गांवों की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं. कई ट्रैक्टर नाबालिग या बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालक चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अवैध बालू परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. बालू माफिया बेखौफ होकर पूरे क्षेत्र में अपना नेटवर्क संचालित कर रहे हैं, जिससे न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है. शनिवार की यह दुर्घटना एक बार फिर अवैध बालू ढुलाई और बेलगाम ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करती है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola