सरायकेला में समाजसेवी पवन कवि समर्थक समेत हुए भाजपा में शामिल

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan bjp news

भाजपा में शामिल होते हुए पवन कवि

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में समाजसेवी पवन कवि समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने कहा राज्य की वर्तमान सरकार में त्राहि त्राहि कर रही है जनता. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में समाजसेवी पवन कवि ने कई समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है. इस कार्यक्रम को भाजपा जिला कार्यालय में एक सादे समारोह के रूप में आयोजित किया गया. कई युवाओं ने झामुमो सहित विभिन्न राजनीतिक दल को छोड़कर समाजसेवी पवन कवि के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए. 

माला पहनाकर किया शामिल 

समारोह में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर महासचिव सुमित चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सभी का माला पहनाकर माला पहनाकर और भगवा झंडा ओढ़ाकर पार्टी में शामिल किया. 

जिला अध्यक्ष ने कही ये बात 

भाजपा जिला अध्यक्ष इस मौके पर ये कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमे एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि आज युवाओं की पहली पसंद भाजपा ही है साथ ही राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है. जिला अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. बगैर पैसे के सरकारी ऑफिस में काम नही हो रहा है. विकास योजनाएं ठप्प हो गई है अपराधी बेलगाम हो गए हैं और जनता त्राहि त्राहि कर रही है.

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर 

भाजपा जिला अध्यक्ष ने शामिल होने वाले सभी युवाओं को पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की बात कही. इस मौके पर राजीव महापात्र, रीता दुबे, मंगल सोय, राजेश नंद, लिपू महांती, बीजू दत्ता, तुषार दुबे,मुरली प्रधान सहित कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

इसे भी पढ़ें: रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं, जुलूस से लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola