इलेक्ट्रिशियन की करंट से मौत
Updated at : 21 Jul 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह में चौका-कांड्रा सड़क पर स्थित कोहिनूर कंपनी के पावर प्लांट में कार्य के दौरान शॉट सर्किट होने के बाद करंट से एक कर्मचारी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वाइ जगदीश राव कोहिनूर कंपनी के पावर प्लांट में इलेक्ट्रिशियन के रूप में विगत चार वर्षो से काम […]
विज्ञापन
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह में चौका-कांड्रा सड़क पर स्थित कोहिनूर कंपनी के पावर प्लांट में कार्य के दौरान शॉट सर्किट होने के बाद करंट से एक कर्मचारी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वाइ जगदीश राव कोहिनूर कंपनी के पावर प्लांट में इलेक्ट्रिशियन के रूप में विगत चार वर्षो से काम कर रहे थ़े
काम के दौरान सोमवार को करंट लगा़ उन्हें एंबुलेंस से जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया़ मृतक जमशेदपुर के कीताडीह स्थित नायडु बिल्डिंग में रहते थ़े
एक साल पहले ही शादी हुई थी. इधर मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया. जगदीश राव आंध्रा गौरा समाज के भी सदस्य थे. परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि जब तक कंपनी की ओर से उचित मुआवजा नहीं मिल जाता है, तब तक शव नहीं उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




