फोटो, वीडियो और चैट सब रहेगा सेफ, जानिए WhatsApp पर बैकअप लेने का आसान तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Mar 2026 11:39 PM
व्हॉट्सऐप बैकअप (Photo: Unsplash)
WhatsApp चैट में हमारे काम के डॉक्यूमेंट और कई जरूरी बातें होती हैं, जिनकी हमें बाद में जरूरत पड़ती है. ऐसे में आपको अपने WhatsApp का बैकअप ऑन करके रखना चाहिए. आइए जानते हैं, बैकअप कैसे लें.
आजकल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में WhatsApp बहुत बड़ा रोल निभाता है.चाहे ऑफिस का काम हो या दोस्तों के साथ मजेदार चैट करना हो या फाइल शेयर करना हो. कई बार ऐसी बातें या फोटो होती हैं जिन्हें हम बाद में फिर से देखना चाहते हैं. ऐसे में WhatsApp चैट बैकअप बहुत काम आता है. अगर आप फोन बदलते हैं या नया डिवाइस लेते हैं, तो भी आपकी पुरानी चैट आसानी से वापस मिल सकती है. इसलिए बैकअप लेना एक स्मार्ट आदत है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोज WhatsApp पर हमेशा एक्टिव रहते हैं.
चैट बैकअप लेने से पहले कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातें ध्यान में रखना जरूरी है. हमेशा कोशिश करें कि बैकअप करते समय आपका इंटरनेट तेज हो, बेहतर है कि आप WiFi का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो रात में भी बैकअप सेट कर सकते हैं ताकि बिना किसी परेशानी के आपका डेटा सेव हो जाए. इसके अलावा, जिस Google अकाउंट पर आप बैकअप लेना चाहते हैं, वह एक्टिव होना चाहिए और उसमें स्टोरेज भी होनी चाहिए. एक बार बैकअप शुरू हो जाए, तो उसे बीच में कैंसिल नहीं किया जा सकता, इसलिए पहले से सब तैयार रखें.
Android फोन में WhatsApp चैट बैकअप कैसे लें?
- अपने WhatsApp को खोलें और “Settings” पर क्लिक करें
- फिर “Chats” सेक्शन में जाएं
- नीचे स्क्रॉल करके “Chat Backup” पर टैप करें
- अब “Google Account” पर क्लिक करके अपना अकाउंट चुनें
- अगर आप फोटो और वीडियो भी सेव करना चाहते हैं, तो “Include Videos” ऑन करें
- ऑटोमैटिक बैकअप के लिए “Daily” ऑप्शन चुन सकते हैं, ताकि हर दिन खुद से बैकअप होता रहे
यह तरीका बहुत आसान है और एक बार सेट करने के बाद आपको बैकअप लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो हर दिन बहुत सारी चैट करते हैं.
Google अकाउंट बदलकर बैकअप कैसे लें?
- WhatsApp Settings में जाएं
- 2. “Chats” फिर “Chat Backup” पर क्लिक करें
- “Google Account” ऑप्शन में जाकर “Add Account” चुनें
- नया अकाउंट जोड़ने के लिए साइन-इन की प्रक्रिया पूरी करें
- अब नए अकाउंट को सेलेक्ट करें और उसी पर बैकअप शुरू करें
अगर आपका पुराना अकाउंट फुल हो गया है या आप नया अकाउंट इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह तरीका काफी आसान है. इससे आपकी चैट सुरक्षित भी रहती है और आपको स्टोरेज की टेंशन भी नहीं होती. इससे आपका जरूरी डेटा हमेशा सुरक्षित रहता है, चाहे आप फोन बदलें या ऐप रीइंस्टॉल करें. इसलिए अगर आपने अभी तक बैकअप सेट नहीं किया है, तो आज ही कर लें.
यह भी पढ़ें: कहीं आपका Google अकाउंट किसी और डिवाइस में तो नहीं लॉगिन? ऐसे करें चेक और तुरंत हटाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










