बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 नॉमिनेशन

Updated:
विज्ञापन

हल्दिया एसडीओ ऑफिस में नामांकन दाखिल करते भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Elections 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी होते ही पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो गये. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही दिन नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उनके अलावा 77 और उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किये हैं. चुनाव के लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम किये जा रहे हैं, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Bengal Elections 2026| कोलकाता, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया. पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किये. शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नॉमिनेशन फाइल किया. वह भवानीपुर से भी चुनाव लड़ेंगे. यहां दूसरे चरण में चुनाव होना है.

विज्ञापन

सुबह 7 बजे से बंगाल में शुरू हो जायेगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बंगाल में दोनों चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जायेगा. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी. सभी 294 विधानसभा सीटों की मतगणना एक साथ 4 मई को करायी जायेगी.

सेंट्रल फोर्सेज की 200 कंपनियां आ रहीं बंगाल

चुनाव आयोग ने सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने जम्मू-कश्मीर और मणिपुर से बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों के जवानों को बंगाल में तैनात करने का फैसला किया है. दोनों राज्यों से केंद्रीय बलों की 200 से अधिक कंपनियां बंगाल पहुंच रही हैं. इनमें लगभग 30,000 जवानों को बुधवार से इलेक्शन ड्यूटी में लगाया जायेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Elections 2026: जम्मू-कश्मीर और मणिपुर से बुलाये जा रहे जवान

आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से 2 चरणों में कुल 174 कंपनियां और मणिपुर से 33 कंपनियां बंगाल पहुंचेंगी. पूरे चुनाव के दौरान राज्य में कुल 2,400 कंपनियों की तैनाती की योजना है. फिलहाल 280 कंपनियां राज्य में मौजूद हैं. मंगलवार को और 300 कंपनियां पहुंचेंगी.

7 अप्रैल को बंगाल पहुंचेंगी केंद्रीय बलों की 300 कंपनियां

इसके बाद 7 अप्रैल को 300 कंपनियां बंगाल पहुंच जायेंगी. इनमें से 107 कंपनियां जम्मू-कश्मीर से आयेंगी. 10 अप्रैल को अगली खेप में मणिपुर से 33 कंपनियां और आयेंगी. मंगलवार को आने वाली 300 कंपनियों में 125 कंपनियां सीआरपीएफ की होंगी. बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की भी 125 कंपनियों को बंगाल में तैनात किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का निर्देश- केंद्रीय बलों के खिलाफ तुरंत एफआईआर नहीं, पहले होगी जांच

बंगाल में इलेक्शन कमीशन की चौतरफा घेराबंदी, 4000 टीमों का पहरा, 3.5 लाख केस दर्ज, 181 करोड़ की जब्ती

बंगाल चुनाव 2026 का ऐलान : जानिए कब पड़ेगा वोट और किस दिन आएगा रिजल्ट

बंगाल चुनाव 2026: इंटरनेशनल बॉर्डर से सटी विधानसभा सीटों पर कब होगी वोटिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola