होममेड पीनट बटर बनाना है बहुत आसान – शेफ रणवीर बरार से सीखें

Updated at : 30 Mar 2026 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Peanut Butter Recipe By Chef Ranveer Brar

होममेड पीनट बटर

घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर पीनट बटर, यह होममेड पीनट बटर वेट गेन, मसल बिल्डिंग और पोस्ट वर्कआउट के लिए बेहद फायदेमंद है.

विज्ञापन

Homemade Peanut Butter Recipe: क्या आप जानते हैं कि मूंगफली सिर्फ स्नैक ही नहीं, बल्कि आपका वेट गेन और मसल बिल्डिंग सुपरफूड भी हो सकती है? शेफ रणवीर बरार ने अपनी एक रेसिपी में बताया कि कैसे आप अपने घर पर क्रिमी, चंकी और चॉकलेटी पीनट बटर बना सकते हैं, जो स्वाद में लाजवाब लगेगा और सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा.

होममेड पीनट बटर कैसे बनाएं? (How to Make Homemade Peanut Butter)

How to Make Homemade Peanut Butter
पीनट बटर

होममेड पीनट बटर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • मूंगफली (Peanuts) – 250 ग्राम
  • नारियल तेल (Coconut Oil) -1-2 चम्मच
  • शहद या गुड़ – 1-2 चम्मच
  • नमक – 1/2 चम्मच
  • चॉकलेट – 2-3 टुकड़े, या चंकी पीनट बटर के लिए कुछ मूंगफली

पीनट बटर बनाने की आसान रेसिपी (Homemade Peanut Butter Recipe)

  1. पैन या ओवन में मूंगफली को सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
  2. गरम मूंगफली के छिलके आसानी से निकल जाते हैं. हल्का नमक छिड़क कर हवा में छिलके उड़ाएं.
  3. मूंगफली को ग्राइंडर में डालें और धीरे-धीरे पीसें.
  4. तेल और मीठास मिलाना: नारियल तेल, शहद और नमक डालें. धीरे-धीरे मिलाते रहें जब तक पीनट बटर स्मूद और क्रिमी न हो जाए.
  5. वैरिएशंस:
    • चॉकलेट पीनट बटर: पीनट बटर में चॉकलेट डालें और मिलाएं.
    • चंकी पीनट बटर: कुछ भुनी मूंगफली और हल्की कटी हुईं मूंगफली  डालें और मिलाएं.
  6. ब्रेड, सैंडविच, स्मूदी या शेक में डालकर हेल्दी और टेस्टी पीनट बटर का मजा लें.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं मेयोनीज, वो भी चार अलग-अलग फ्लेवर में – शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की रेसिपी

यह भी पढ़ें: अगर खाना स्वादिष्ट बनाना है तो शेफ संजीव कपूर की ये चटनियां जरूर सीखें

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola