जिले के मसजिदो में अदा की गयी ईद की नमाज
Updated at : 18 Jul 2015 11:35 PM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला, सीनी, कोलेबिरा, मुडीया, टेंटोपोशी, बालीगुमा, कमलपुर सहीत आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से ईद मनायी गयी. इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखते हुए मुसलिम हिंदू सभी समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारक बाद देने लगे. शुक्रवार की रात जैसे ही ईद के चांद का दीदार हुआ तो खुशी का ठिकाना […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला, सीनी, कोलेबिरा, मुडीया, टेंटोपोशी, बालीगुमा, कमलपुर सहीत आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से ईद मनायी गयी. इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखते हुए मुसलिम हिंदू सभी समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारक बाद देने लगे.
शुक्रवार की रात जैसे ही ईद के चांद का दीदार हुआ तो खुशी का ठिकाना नही रहा.सुबह होते ही नये परिधान धारण कर क्या बच्चे क्या बुजुर्ग या महिलाएं सभी ने एक दूसरे को बधाई दी.शनिवार को सुबह ही समुदाय के लोग नहा धोकर ईदगाह मैदान में एकत्रित हुए और ईद की नमाज अदा की.
सरायकेला राजबांध के ईदगाह मैदान में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ लगने लगी. सरायकेला जामा मस्जिद में आठ बजे नमाज अदा किया गया जबकि ईदगाह मैदान में बाजार क्षेत्र, राजबांध के अलावे आसपास क्षेत्र के मुसलिम समुदाय के लोग एकत्रित हो कर पहले ईद की नमाज अदा किया इसके पश्चात मुबारक वाद देकर ईद मनाया. ईद पर लच्छा व सवैई का बाजार गर्म रहा .
खरसावां में ईद की नमाज
खरसावां. खरसावां के बेहरासाही, कदमडीहा, गोंदपुर व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. खरसावां के बेहरासाही, कदमडीहा व गोंदपुर के मसजिदों में सामूहिक रुप से ईद की नमाज अदा की गयी तथा अल्लाह ताला से अमन चैन व भाईचारा की दुआ मांगी गयी.
इसके पश्चात लोगों ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई दी. ईद के मौके पर लोग सारे गीले सिकवे भूला कर एक दूसरे के गले मिले. मुसलिम समुदाय के अधिकांश लोग नये कपड़े पहुंचे हुए थे. ईद को लेकर बाजार में भी काफी रौनक छाया रहा. बेहरासाही व कदमडीहा में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
कई मुहल्लों में खेल कूद का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. खरसावां के चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों ने झूला का आनंद लिया. गोंदपुर में भी काफी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की. यहां नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को बधाई देने के साथ-साथ एक दूसरे को अपने घर में दावत दे कर लच्छा-सेवईया खिलाया गया.
सीनी में मनायी गयी ईद
सीनी. सीनी एवं आसपास क्षेत्रों में मुसलिम भाइयों ने ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया. सीनी में जामा मसजिद कमलपुर में नुरी मसजिद एवं नयाडीह मसजिद में ईद की नमाज 9 बजे अदा की गयी. लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी.
सीनी जामा मसजिद के मौलाना शमसुद्दीन ने नमाज अदा कराये एवं उन्होंने कहा की ईद खुशी भाईचारे एवं अच्छाई का पैगाम देती है साथ में आपसी भाई चारे मोहब्बत को मजबूत कर मुल्क में अमन एवं सुकून रखने में मजबूत बनाती है. सीनी मे शांति व्यवस्था बने रहे इसके लिए स्थानीय जी आर पी थाना प्रभारी अशोक कुमार भट्टचार्य एवं रामशीश राम पूरी दल बल के साथ मौजूद रहे .
नमाजियों ने नमाज अदा की
राजनगर. प्रखंड क्षेत्र के शोभापुर एवं कुमारदा गांव मुसलिमों ने शोभापुर स्थित मसजिद में नमाज अदा की गयी. इस मौके पर मुसलमानों ने विश्व शांति एवं मगफिरत के लिए दुआएं मांगी.
नमाज अदा करते समय नमाजियों की काफी भीड़ रही. शोभापुर गांव स्थित मसजिद में नमाज अदा करने वाले नमाजियों ने सुबह आठ बजे पहुंच गये. सुबह 8.15 बजे सभी मुसलमानों ने नमाज अदा की. नमाज अदा करने के पश्चात सभी एक दूसरे से गले भी मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




