CSK vs RR: राजस्थान से हार के बाद बौखलाए रुतुराज गायकवाड, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Updated at : 31 Mar 2026 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad CSK vs RR IPL 2026

रुतुराज गायकवाड, Pic- Social Media/X

CSK vs RR, Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हरा दिया है. इस हार से सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड बेहद नाराज हैं. उन्होंने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार बताया है. रुतुराज का मानना है कि बल्लेबाज अच्छा स्कोर बना सकते थे लेकिन उन्होंने निराश किया.

विज्ञापन

CSK vs RR, Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए 128 रन का लक्ष्य दिया था जिसे राजस्थान ने 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. हार के बाद चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड काफी निराश दिखे और उन्होंने इसका पूरा जिम्मा अपने बल्लेबाजों पर डाला है.

CSK vs RR: बल्लेबाजों से नाराज दिखे कप्तान रुतुराज 

रुतुराज गायकवाड ने साफ कहा कि इस हार का पूरा बिल खराब बल्लेबाजी पर फटता है. मैच के बाद उन्होंने बताया कि शुरुआत में पिच पर खेलना बहुत मुश्किल था खासकर जोफ्रा और बर्गर का सामना करते समय. इन दोनों गेंदबाजों ने बहुत अच्छी लेंथ पर गेंद डाली. बाद में मीडियम पेसर और स्पिनरों को भी पिच से अच्छी मदद मिल रही थी. कप्तान का मानना है कि बल्लेबाजी में बहुत बेहतर किया जा सकता था. टीम को मैच अंत तक ले जाना चाहिए था और कम से कम 150 से 160 रन के स्कोर तक पहुंचना चाहिए था.

CSK vs RR: इम्पैक्ट प्लेयर नियम का असर 

गायकवाड ने आगे कहा कि आज के समय में यह तय करना मुश्किल है कि कितना स्कोर जीतने के लिए काफी होगा. इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आने से चीजें काफी बदल गई हैं. जब आप 150, 160 या 170 रन बचा रहे होते हैं तो मैच अक्सर 20वें ओवर तक रोमांचक नहीं हो पाता. ऐसे में बल्लेबाजों को खुद पर और अपने खेल पर भरोसा रखना जरूरी है. अगर आपके इलाके में गेंद आ रही है तो बस उसका पूरा फायदा उठाएं. उन्होंने कहा कि आगे के मैचों में सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरना होगा.

CSK vs RR: युवा खिलाड़ियों पर भरोसा 

हार के बावजूद रुतुराज ने कहा कि वह बहुत ज्यादा परेशान नहीं हैं. टीम में कई नए और युवा खिलाड़ी हैं जिनके लिए यह शुरुआत थोड़ी घबराहट वाली हो सकती है. कप्तान ने कहा कि एक मैच खेलकर शुरुआत करना अच्छा है और कई गलतियां करके सीखना भी आगे काम आता है. टीम को इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा. तीन दिन बाद चेन्नई का अगला मैच है और यह ध्यान रखना होगा कि सभी खिलाड़ी अच्छे माहौल में रहें.

CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी का तूफान 

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान की जीत के असली हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे. उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. अपनी 52 रन की पारी में वैभव ने कुल 17 गेंद का सामना किया और 4 चौके के साथ 5 लंबे छक्के भी लगाए. यशस्वी जायसवाल और वैभव ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में ही 75 रन जोड़ दिए और बड़ी जीत की मजबूत नींव रखी. अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक बेहतरीन कैच पकड़कर वैभव की तेज पारी का अंत किया.

CSK vs RR: रियान पराग ने जिताया मैच 

वैभव के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल मैदान पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने भी बहुत तेजी से रन बनाए और केवल 9 गेंद पर 18 रन की पारी खेली. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने मैच को आगे बढ़ाया. दोनों खिलाड़ियों ने बिना अपना विकेट खोए 29 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स ने इस तरह आसानी से 128 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें-

गुलाबी रंग अच्छा लगता है, CSK के खिलाफ जीत के बाद बदले रवींद्र जडेजा के सुर

CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, RR ने CSK को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2026: RR की जर्सी में जडेजा का जलवा, पुरानी टीम CSK को दिए गहरे जख्म

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola