बिजली की चोरी पर रोक लगाने की मांग

संवाददाता,सरायकेला सामाजिक संस्था जनिहत संघर्ष मोर्चा ने राज्य के मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री रघुवर दास को स्थानीय लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज कर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा कि बिजली चोरी के कारण विभाग के अधिकृत उपभोक्ताओं को नियमति रूप से बिजली नहीं मिल रही है. ज्ञापन […]
संवाददाता,सरायकेला सामाजिक संस्था जनिहत संघर्ष मोर्चा ने राज्य के मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री रघुवर दास को स्थानीय लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज कर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा कि बिजली चोरी के कारण विभाग के अधिकृत उपभोक्ताओं को नियमति रूप से बिजली नहीं मिल रही है. ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग की ओर से मासिक मानदेय पर नियुक्त बिजली मिस्त्रियों की मिली भगत से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है. अधिक बिजली बिल होने के कारण विभाग की ओर से कई उपभोक्ताओं का कनेक्शन पूर्व में काट दिया गया है. स्थानीय बिजली मिस्त्री काटे हुए कनेक्शन पर अवैध रूप से कनेक्शन देकर बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं. ऐसे में ट्रांसफारमर पर अधिक लोड पड़ रहा है और उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. बिजली चोरी रोकने से जहां सरकार को अधिक राजस्व मिलेगा वहीं उपभोक्ताओं को नियमति रूप से बिजली भी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




