विधायक ने की बिजली विभाग के अभियंताओं संग बैठक

17 केएसएन 10 : समर्थकों संग पावर सब स्टेशन में पहुंचे विधायकसंवाददाता, खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राजखरसावां पावर सब स्टेशन व पॉवर ग्रिड में अभियंताओं संग बैठक कर बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की. विधायक ने राजखरसावां पॉवर सब स्टेशन (आपूति) में विभाग के कनीय अभियंता संजय सवैया […]
17 केएसएन 10 : समर्थकों संग पावर सब स्टेशन में पहुंचे विधायकसंवाददाता, खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राजखरसावां पावर सब स्टेशन व पॉवर ग्रिड में अभियंताओं संग बैठक कर बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की. विधायक ने राजखरसावां पॉवर सब स्टेशन (आपूति) में विभाग के कनीय अभियंता संजय सवैया से अनियमित बिजली आपूर्ति के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. विधायक ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता त्रस्त है. 24 घंटे में आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है. अभियंताओं ने बताया कि सब स्टेशन में पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने के कारण नियमित रुप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. श्री सवैया ने विधायक को आश्वास्त किया कि 25 जुलाई तक हर हाल में नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जायेगा. इस पर विधायक ने कहा कि 25 जुलाई तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने की स्थिति में 26 को पॉवर सब स्टेशन में ताला बंदी की जायेगी. इसके पश्चात विधायक गागराई ने आमदा पॉवर ग्रिड (ट्रांसमिशन) में सहायक अभियंता प्रभु रंजन के साथ वार्ता की. प्रभु रंजन ने बताया कि दो माह के भीतर 50 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लग जायेगा. इससे बिजली की समस्या का समाधान हो जायेगा. मौके पर मुख्य रुप से झामुमो नेता पातर हेंब्रम, ललन तिवारी, कुंअर अनूप सिंहदेव, मांगीलाल महतो, राजेंद्र केशरी, बलवंत राय, महाराज महतो, दिलीप पति, कालिया मोहंती, कमल साहू, समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




