15 एकड़ रैयती जमीन का होगा अधिग्रहण

Updated at : 17 Jul 2015 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
15 एकड़ रैयती जमीन का होगा अधिग्रहण

खरसावां : खरसावां को एनएच 33 से जोड़ने वाली खरसावां रंड़गांव सड़क में खरसावां से रायजामा तक की सड़क खरसावां अंचल के अधीन आयेगी. खरसावां से रायजामा तक करीब 15 एकड़ जमीन का भू अधिग्रहण किया जायेगा. जमीन अधिग्रहण की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस सड़क के निर्माण के लिए प्रखंड के […]

विज्ञापन
खरसावां : खरसावां को एनएच 33 से जोड़ने वाली खरसावां रंड़गांव सड़क में खरसावां से रायजामा तक की सड़क खरसावां अंचल के अधीन आयेगी. खरसावां से रायजामा तक करीब 15 एकड़ जमीन का भू अधिग्रहण किया जायेगा. जमीन अधिग्रहण की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस सड़क के निर्माण के लिए प्रखंड के आठ गांवों के रैयतदारों को नोटिस जारी किया गया है.
सड़क से क्या होगा लाभ : खरसावां से तमाड़ के रंड़गांव तक सड़क निर्माण होने पर राजधानी रांची तक का सफर आसान हो जायेगा. पथ निर्माण विभाग की यह सड़क खरसावां से रायजेमा होते हुए रंगामाटी में एनएच 33 को जोड़ेगी.
29.407 किमी की लंबाई वाले इस सड़क के निर्माण में 49 करोड़ 71 लाख 54 हजार की लागत आयेगी. सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें से सात मीटर पर कालीकरण किया जायेगा, जबकि सड़क के दोनों किनारे ढाई-ढाई मीटर पर ब्लैंक शोल्डर बैठाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola