खरसावां में भाजपा का महासदस्यता अभियान शुरु

Updated at : 16 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में भाजपा का महासदस्यता अभियान शुरु

6 केएसएन 6 : कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेतासंवाददाता, खरसावां : खरसावां के सामुदायिक भवन में भाजपा प्रखंड समिति की ओर से महा सदस्यता अभियान की शुरुआत गुरुवार को हुई. प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो तथा जिला सदस्यता प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने किया. […]

विज्ञापन

6 केएसएन 6 : कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेतासंवाददाता, खरसावां : खरसावां के सामुदायिक भवन में भाजपा प्रखंड समिति की ओर से महा सदस्यता अभियान की शुरुआत गुरुवार को हुई. प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो तथा जिला सदस्यता प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामनाथ महतो ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के पश्चात अब महा सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. कार्यकर्ता घर घर दस्तक दे कर महा सदस्यता अभियान को पूरा करेंगे. उन्होंने संगठन में समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने की अपील की. जिला सदस्यता प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने महासदस्यता अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय महतो, नगर अध्यक्ष ज्ञानी साहू, पंकज कुमार, दुर्योधन प्रमाणिक, नयन नायक, सुशील षाडंगी मुख्य रुप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola