कौशल विकास पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहा

Updated at : 16 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
कौशल विकास पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहा

-कौशल विकास से ही मिलेगा रोजगार 16 केएसएन 4 : कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चेसंवाददाता, खरसावां : नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां के प्रेक्षागृह में कौशल विकास पर सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार का उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार सिंह, वरीय शिक्षक रामजी प्रसाद सिंह, झारखंड तीरंदाजी संघ […]

विज्ञापन

-कौशल विकास से ही मिलेगा रोजगार 16 केएसएन 4 : कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चेसंवाददाता, खरसावां : नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां के प्रेक्षागृह में कौशल विकास पर सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार का उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार सिंह, वरीय शिक्षक रामजी प्रसाद सिंह, झारखंड तीरंदाजी संघ के सह सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, खरसावां फुटबॉल अकादमी के सचिव पिनाकी रंजन व नेहरू युवा केंद्र संगठन के अंकुर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमंत मोहंती ने कहा कि वर्तमान समय में भी भारत का कौशल विकास दर मात्र 3.5 फीसदी है. इसे ओर बेहतर करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कौशल विकास से ही रोजगार मिल सकती है. पिनाकी रंजन ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में अब भी बड़े पैमाने पर लोग प्रशिक्षित नहीं है. उन्होंने प्रशिक्षित करना सरकार के लिये चुनौती है. असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के प्रशिक्षित होने पर उत्पादन भी बढ़ेगा और देश को लाभ होगा. रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पहली बार देश में कौशल विकास के लिये नया मंत्रालय बनाया गया है. इसका लाभ भी देश के युवाओं को मिलेगा. रामजी सिंहदेव ने स्कूली शिक्षा के साथ साथ रोजगार मूलक शिक्षा भी जरूरी है. हाथ में हुनर होगा तो निश्चित रुप से रोजगार मिलेगा. कार्यक्रम को शशीवाला बागे, शिव चरण महतो, अनिल भारती समेत कई शिक्षकों ने संबोधित किया. मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola