नगर पंचायत कर्मियों ने कार्यालय में लगाया ताला, कार्य ठप

Updated at : 15 Jul 2015 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत कर्मियों  ने कार्यालय में लगाया ताला, कार्य ठप

फोटो15एसकेएल2-धरना पर बैठे कर्मीसरायकेला: झारखंड लोकल बॉडीज इम्पालाइ फेडरेशन के बैनर तले सरायकेला नगर पंचायत के दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन बुधवार दूसरे दिन भी जारी रहा. सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन नगर पंचायत में ताला लगा दिया और सभी प्रकार के सरकारी कार्य को ठप कर दिया. कर्मी कार्यालय के मुख्य द्वार […]

विज्ञापन

फोटो15एसकेएल2-धरना पर बैठे कर्मीसरायकेला: झारखंड लोकल बॉडीज इम्पालाइ फेडरेशन के बैनर तले सरायकेला नगर पंचायत के दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन बुधवार दूसरे दिन भी जारी रहा. सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन नगर पंचायत में ताला लगा दिया और सभी प्रकार के सरकारी कार्य को ठप कर दिया. कर्मी कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गये हैं. फेडरेशन के अध्यक्ष अजंबर मुखी के नेतृत्व में आंदोलनरत कर्मियों ने कहा कि हमारी मांगे जायज है, इसके बावजूद सरकार द्वारा हमारी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं. मांगों को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया जा चुका है परंतु सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है जो कहीं से भी सही नहीं है. कर्मियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. हड़ताल में जाने वालों में दीपक मुखी, छोटका मुखी, दीपू मुखी, अजंबर मुखी, ईश्वरलाल मुखी, दुखु मुखी, पिंटू मुखी, टिल्लू मुखी, गणेश टेटरी, रवि मुखी, दुखु हांसदा, मंगल हांसदा, कान्हू सिंह सरदार, सुनील मुखी, टुरकु मुखी, शंकर मुखी, दायमती मुखी, सरिता मुखी, सूरजमनी मुखी, द्रौपदी मुखी शामिल हैं. क्या है सफाई कर्मियों कि पांच सूत्री मांगें :-जनवरी 2015 से जून माह तक बकाया वेतन का भुगतान किया जाये.- 40 सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन का लाभ दिया जाये.-वर्षो से कार्यरत दैनिक मजदूरों को नियमित किया जाये.-छठा वेतन मान लागू होने के बावजूद भी इसका भुगतान नहीं किया गया है, उक्त राशि का भुगतान किया जाये.-अनुकंपा नियुक्ति में योग्यता को समाप्त किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola