ढाई सौ साल से हो रहा है जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन
Updated at : 15 Jul 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रथ यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है. खरसावां के हरिभंजा, दलाईकेला, जोजोकुड़मा, पोटोबेड़ा, कुचाई के बंदोलौहर व पोंडाकाटा में भी रथ यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है. रथ निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा की रंगाई पुताई का कार्य […]
विज्ञापन
खरसावां : खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रथ यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है. खरसावां के हरिभंजा, दलाईकेला, जोजोकुड़मा, पोटोबेड़ा, कुचाई के बंदोलौहर व पोंडाकाटा में भी रथ यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है. रथ निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा की रंगाई पुताई का कार्य भी चल रहा है. रथ को भव्यता दी जा रही है. इस वर्ष हरिभंजा में प्रभु जगन्नाथ के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है.
खरसावां के हरिभंजा गांव की रथ यात्रा उत्सव भी काफी भव्य तरीके से आयोजित की जाती है. यहां का रथ यात्रा करीब ढ़ाई सौ साल पुराना है. क्षेत्र के जमीनदार महिप नारायण सिंहदेव द्वारा 18 वीं सदी में शुरु की गयी हरिभंजा में रथयात्रा अब भी उसी परंपरा के अनुसार चल रही है. यहां पूरी के तर्ज पर रथ यात्रा का आयोजन होता है. रथ यात्रा में ओड़िशा के कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रभु जगन्नाथ के रथ के समक्ष भजन कीर्तन पेश किया जायेगा. मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा.
दलाईकेला में प्रभु जगन्नाथ इस बार भव्य रथ पर सवारी करेंगे. यहां सिर्फ प्रभु जगन्नाथ के प्रतिमा की ही पूजा अर्चना की जाती है. दलाईकेला में प्रभु जगन्नाथ दो दिनों का सफर तय कर मौसी के घर पहुंचेंगे. रथ में लकड़ी के दो घोड़ा के साथ-साथ सारथी की मूर्ति भी तैयार की गयी है.
साथ ही भगवान की आराधना करते गरुड़ की भी लकड़ी की मूर्ति पर रथ पर बनाया गया है. ग्रामीणों के अनुसार दलाईकेला में करीब 111 वर्षो से रथ यात्रा का आयोजन होता आ रहा है. दलाईकेला में जिस रथ पर प्रभु जगन्नाथ सवारी करेंगे, उस रथ का निर्माण वर्ष 2006 में राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से खरसावां के लिए करीब नौ लाख की लागत से किया गया था. दो वर्ष खरसावां में नया रथ तैयार होने के बाद इसे दलाईकेला भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




