प्रोन्नति को लेकर न्यायालय जायेंगे शिक्षक

Updated at : 28 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रोन्नति को लेकर न्यायालय जायेंगे शिक्षक

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को पलाश लोचन महतो की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई. जिसमें पिछले 29 वर्षों से कार्यरत प्रशिक्षित शिक्षकों को अविलंब प्रोन्नति देने की मांग पर न्यायालय जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिलने से अभी ग्रेड फॉर में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को पलाश लोचन महतो की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई. जिसमें पिछले 29 वर्षों से कार्यरत प्रशिक्षित शिक्षकों को अविलंब प्रोन्नति देने की मांग पर न्यायालय जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिलने से अभी ग्रेड फॉर में नियुक्त हो रहे कनीय शिक्षक वर्षों से कार्यरत प्रशिक्षित शिक्षक से वरीय हो जायेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 1993 की पदोन्नति नियमावली के तहत शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग को लेकर शिक्षकों द्वारा जल्द जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर सात दिन के अंदर प्रोन्नति देने की मांग की जायेंगी. मांग पर किसी प्रकार की कार्यवाही प्रारंभ नहीं होने पर शिक्षक उच्च न्यायालय की शरण में जायेंगे. बैठक में श्री महतो ने कहा कि शिक्षकों को विगत 29 वर्षों से प्रोन्नति नहीं मिला है. प्रोन्नति के आस में कई शिक्षक सेवानिवृत हो चूके हैं, परंतु हर बार प्रोन्नति को रोक दिया जाता है. बैठक में मुख्य रुप से संघ के बलराम मिश्र,वासुदेव महतो,उमाशंकर दुबे,सुभाष साहू,राजेश कर व पवन सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola