भुमि अधिग्रहण के खिलाफ बैठक 29 को, पांच पंचायत के ग्रामीण जुटेंगे

Updated at : 27 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
भुमि अधिग्रहण के खिलाफ बैठक 29 को, पांच पंचायत के ग्रामीण जुटेंगे

फोटो27 एसकेएल8- बैठक करते ग्रामीण महिलाएंसरायकेला. सरकार के स्टील प्लांट हेतु जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रखंड के सीदाडीह फुटबॉल मैदान में 29 जून को बैठक रखी गयी है. जिसमें पांच पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि से लेकर ग्रामीण उपस्थित होंगे और जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उलगुलान करेंगे. इस संबंध में छोटादावना पंचायत भवन में मुखिया राजू […]

विज्ञापन

फोटो27 एसकेएल8- बैठक करते ग्रामीण महिलाएंसरायकेला. सरकार के स्टील प्लांट हेतु जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रखंड के सीदाडीह फुटबॉल मैदान में 29 जून को बैठक रखी गयी है. जिसमें पांच पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि से लेकर ग्रामीण उपस्थित होंगे और जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उलगुलान करेंगे. इस संबंध में छोटादावना पंचायत भवन में मुखिया राजू सिंह सरदार की अध्यक्षता में महिला समिति के सदस्यों व पंचायत के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सीदाडीह फुटबॉल मैदान में सरायकेला व राजनगर के पांच पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित होंगे. जहां आंदोलन की रूप रेखा तय की जायेगी. बैठक में हौदा टुडू, विक्रम हांसदा, घासीराम हांसदा, बुद्धेश्वर महतो, सरोजन टुडू, कैलाश टुडू के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola