सरकारी योजनाओं की राशि अब बच्चों के खाते में होगी जमा

Updated at : 25 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की राशि अब बच्चों के खाते में होगी जमा

फोटो25एसकेएल7-बैठक करते पदाधिकारीप्रतिनिधि, सरायकेलास्कूली बच्चों के लिए चलायी जाने वाली प्रोत्साहन योजना की राशि अब बच्चों के खाते में जमा होगी. इसके लिए शिक्षक अब बच्चों का खाता बैंक में खोलेंगे. इस संबंध में जिला समाहरणालय के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीइओ हरिशंकर राम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुचाई, गम्हरिया […]

विज्ञापन

फोटो25एसकेएल7-बैठक करते पदाधिकारीप्रतिनिधि, सरायकेलास्कूली बच्चों के लिए चलायी जाने वाली प्रोत्साहन योजना की राशि अब बच्चों के खाते में जमा होगी. इसके लिए शिक्षक अब बच्चों का खाता बैंक में खोलेंगे. इस संबंध में जिला समाहरणालय के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीइओ हरिशंकर राम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुचाई, गम्हरिया वन व गम्हरिया टु के बीइओ को अनुपस्थित रहने के कारण उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया. बैठक में स्कूली बच्चों के लिए संचालित योजनाओं के लिए राशि उनके बैंक एकाउंट में सीधे जायेगी, इसके लिए स्कूल के शिक्षक वैसे बच्चे जो दस वर्ष से ऊपर है उनका बैंक में खाता खोलने व जो दस वर्ष से कम उम्र के हैं उनके नैसर्गिक माता या पिता के नाम से बैंक एकाउंट खोलने व आधार लिंकेज कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में स्कूल के शिक्षक बैंक से फार्म ला कर बच्चों का फार्म स्कूल में ही भरने व बैंक ले जाकर खाता खोलने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता, एलडीएम आरके सिन्हा ,बीइइओ सरायकेला बाल्मिकी प्रसाद के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola