महालिमोरुप ग्रामीण बैंक में घुसे चोर,लॉकर सुरक्षित

Updated at : 25 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
महालिमोरुप ग्रामीण बैंक में घुसे चोर,लॉकर सुरक्षित

फोटो 25एसकेएल 2, ग्रामीण बैंक महालिमोरुपप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला प्रखंड के महालिमोरुप स्थित सिंहभूम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य गेट पर लगे ग्रिल के ताला को तोड़कर बैंक के अंदर व आलमीरा में रखे कागजात को तितर- बितर करने का मामला प्रकाश में आया है. चोरों द्वारा प्रयास के बावजूद […]

विज्ञापन

फोटो 25एसकेएल 2, ग्रामीण बैंक महालिमोरुपप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला प्रखंड के महालिमोरुप स्थित सिंहभूम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य गेट पर लगे ग्रिल के ताला को तोड़कर बैंक के अंदर व आलमीरा में रखे कागजात को तितर- बितर करने का मामला प्रकाश में आया है. चोरों द्वारा प्रयास के बावजूद बैंक के लॉकर को तोड़ नहीं पाने के कारण लॉकर सुरक्षित है. सुबह दस बजे बैंक प्रबंधक विजय दास द्वारा सीनी ओपी को सूचना देने के बाद ओपी प्रभारी मतिएश जॉन मुर्मू ने पुलिस बल के साथ बैंक पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली. इस संबंध में शाखा प्रबंधक द्वारा सीनी ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रतिदिन की तरह बैंक के शाखा प्रबंधक गुरुवार को जब बैंक में आये तो बाहर से ग्रिल का ताला टूटा हुआ था.अंदर प्रवेश करने पर बैंक के टेबल व आलमीरा के कागज को तितर बितर पाया गया, जबकि लॉकर सुरक्षित मिला.- बैंक के शाखा कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने व शाखा में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पूर्व में क्षेत्रीय कार्यालय को सूचना दिया जा चुका है. विजय दास,शाखा प्रबंधक,महालिमोरुप ग्रामीण बैंक- सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैंक का लोकेशन सही नहीं है.शाखा प्रबंधक को बैंक अन्यत्र शिफ्ट करने व बैंक के पीछे का दरवाजा को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है. एमजे मुर्मू, प्रभारी सीनी ओपी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola