170 मजदूरों के बीच साइकिल वितरित

फोटो 25एसकेएल 1,साइकिल देते श्रम अधीक्षक सरायकेला. स्थानीय श्रम एवं नियोजन कार्यालय में गुरुवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित 170 मजदूरों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल योजना के तहत वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जिला श्रम अधीक्षक रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जो मजदूर बोर्ड में […]
फोटो 25एसकेएल 1,साइकिल देते श्रम अधीक्षक सरायकेला. स्थानीय श्रम एवं नियोजन कार्यालय में गुरुवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित 170 मजदूरों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल योजना के तहत वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जिला श्रम अधीक्षक रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जो मजदूर बोर्ड में अपना निबंधन नहीं कराएं है, वे कार्यालय से संपर्क कर निबंधन अवश्य करा ले, क्योंकि निबंधित मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है. इन्हीं योजनाओं के तहत मजदूरों क ो साइकिल,राजमिस्त्री किट, कुली किट व सिलाई मशीन दिया जाता है. श्रम अधीक्षक श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित सभी महिला व पुरुष मजदूरों को प्रसूती योजना, सरस्वती योजना समेत कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने की अपील की. गुरुवार को खरसावां प्रखंड के 63 महिला मजदूर, कुचाई प्रखंड के 13 महिला व 52 पुरुष मजदूरों तथा ईचागढ़ प्रखंड के 42 महिला मजदूरों को साइकिल दिया गया. इस अवसर पर कार्यालय के धर्मेंद्र सिन्हा व राजेश दास समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




