भोया में आजीविका महिला संकुल संगठन का सम्मेलन

Updated at : 24 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
भोया में आजीविका महिला संकुल संगठन का सम्मेलन

– दस गांव के 40 महिलाओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न24 केएसएन 1, 2 : कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि तथा सम्मेलन में पहुंची महिलाएं संवाददाता, खरसावां खुंटपानी प्रखंड के भोया पंचायत भवन में आजीविका महिला संकुल संगठन का सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन का उदघाटन विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख सानगी बानरा, मुखिया झंडा हाईबुरु, झारखंड स्टेट […]

विज्ञापन

– दस गांव के 40 महिलाओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न24 केएसएन 1, 2 : कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि तथा सम्मेलन में पहुंची महिलाएं संवाददाता, खरसावां खुंटपानी प्रखंड के भोया पंचायत भवन में आजीविका महिला संकुल संगठन का सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन का उदघाटन विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख सानगी बानरा, मुखिया झंडा हाईबुरु, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के जिला प्रबंधक जेबियर एक्का व मुन्ना महाराणा ने दीप प्रज्जवलित कर की. मौके पर पंचायत भवन में ही संगठन के कार्यालय का उदघाटन किया गया. मौके पर गीता पुरती को संगठन का अध्यक्ष व रश्मि पुरती को सचिव चुना गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. उन्होंने क्षेत्र के विकास में महिलाओं से भी सुझाव देने की अपील की. श्री गागराई ने कहा कि सभी को मिल कर विकास करना है. उन्होंने कहा कि गांव के विकास में महिला समूह एक कड़ी के रुप में कार्य करेगी. प्रमुख सानगी बानरा ने महिला शक्तिकरण पर बल दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को नेशन बिल्डर के रुप में देखने की जरूरत है. सरकार भी महिलाओं के विकास के कई कदम उठा रही है. मौके पर भोया कलस्टर के दस ग्राम संगठनों के 40 सदस्यों का सात दिवसीय प्रशिक्षण भी संपन्न हुआ. महिलाओंं को संगठन चलाने के गुर्र बताये गये.मौके पर मुख्य रुप से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के मुन्ना महाराणा, सुनाराम टुडू, लक्ष्मण तांती, सनातन सिंह कुंटिया, सुभान अंसारी, मालती इचागुटू समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola