मेकॉन स्टील:जमीन अधिग्रहण के विरोध में बैठक संपन्न

Updated at : 24 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
मेकॉन स्टील:जमीन अधिग्रहण के विरोध में बैठक संपन्न

– जमीन का अधिग्रहण करने नहीं दिया जायेगा- जान देंगे पर जमीन नहीं देंगे का दिया नारा प्रतिनिधि, सरायकेला सरायकेला व राजनगर प्रखंड के कई पंचायतों में जमीन अधिग्रहण कर बनने वाली मेकॉन स्टील के विरोध में आवाज तेज होने लगी है. मंगलवार को प्रखंड के अखिनाथपुर गांव में छोटादावना पंचायत के मुखिया राजू सिंह […]

विज्ञापन

– जमीन का अधिग्रहण करने नहीं दिया जायेगा- जान देंगे पर जमीन नहीं देंगे का दिया नारा प्रतिनिधि, सरायकेला सरायकेला व राजनगर प्रखंड के कई पंचायतों में जमीन अधिग्रहण कर बनने वाली मेकॉन स्टील के विरोध में आवाज तेज होने लगी है. मंगलवार को प्रखंड के अखिनाथपुर गांव में छोटादावना पंचायत के मुखिया राजू सिंह सरदार की अध्यक्षता में जमीन अधिग्रहण के विरोध में आम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें चार पंचायत नुवागांव,मुड़कुम,छोटा दावना व कटांगा पंचायत के ग्राम प्रधान,वार्ड सदस्य समेत क्षेत्र के बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे. सभा में एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया गया कि सरायकेला व राजनगर प्रखंड के चार पंचायतों में सरकार द्वारा प्रस्तावित मेकॉन स्टील लिमिटेड के लिए जमीन का अधिग्रहण करने नहीं दिया जायेगा. सभा में निर्णय लिया गया कि स्थानीय आदिवासी व मूलवासी अपने जमीन की खेती पर निर्भर है. जिनका जमीन कंपनी को देने से उनके पास कुछ नहीं बचेगा. मेकॉन स्टील या अन्य किसी उद्योगपति को जमीन नहीं देने को लेकर उच्च अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से लिखित रुप में जानकारी देने का निर्णय लिया गया.जान देंगे पर जमीन नहीं देंगे के नारे के साथ संपन्न सभा में निर्णय लिया गया कि भू अधिग्रहण के विरोध में अगली सभा 29 जून को सिदाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी. बैठक में मुख्य रुप से पूर्व प्राचार्य भोलानाथ टुडू,गुरुपद महतो,सुरेंद्र हेम्ब्रम,हरि टुडू,नंदलाल हेम्ब्रम,सुखलाल बेसरा, सुरेंद्र टुडू व होदा टुडू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola