जंगली भालू के हमले में एक घायल

Updated at : 24 Jun 2015 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
जंगली भालू के हमले में एक घायल

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के दिनाई गांव में मंगलवार की शाम अचानक एक जंगली भालू घुस आया़ गांव में घुसकर जंगली भालू ने जमकर उत्पात मचाया़ इतना ही नहीं जंगली भालू ने गांव के 35 वर्षीय गुरुपद महतो नामक व्यक्ति पर हमला बोल दिया़ जंगली भालू के हमले से गुरुपद महतो के चेहरे और […]

विज्ञापन
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के दिनाई गांव में मंगलवार की शाम अचानक एक जंगली भालू घुस आया़ गांव में घुसकर जंगली भालू ने जमकर उत्पात मचाया़ इतना ही नहीं जंगली भालू ने गांव के 35 वर्षीय गुरुपद महतो नामक व्यक्ति पर हमला बोल दिया़ जंगली भालू के हमले से गुरुपद महतो के चेहरे और हाथ में चोट पहुंचा है़
ग्रामीणों की मदद से गुरुपद को जंगली भालू के चंगुल से छुड़ाया गया़ जंगली भालू के गांव में घुसने के बाद गांव में आफरा तफरी मच गयी़ आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से भाजपा नेता डा शिवेश्वर महतो ने घायल गुरुपद महतो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल पहुंचाया. चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को किसी प्रकार के खतरे से बाहर बताया़ समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति का इलाज जारी था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola