पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण

सरायकेला. सूबे में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला प्रखंड में पंचायत सेवक, जनसेवक व रोजगार सेवक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक विजय कुमार प्रसाद उपस्थित थे. प्रशिक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता विखंडन कार्य को लेकर जानकारी दी गयी. मौके पर श्री […]
सरायकेला. सूबे में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला प्रखंड में पंचायत सेवक, जनसेवक व रोजगार सेवक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक विजय कुमार प्रसाद उपस्थित थे. प्रशिक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता विखंडन कार्य को लेकर जानकारी दी गयी. मौके पर श्री प्रसाद ने बताया कि 25 जून से तीन जुलाई तक ग्राम पंचायत में मतदाता सूची का विखंडीकरण करना है. चार जुलाई से ग्यारह जुलाई तक विखंडित मतदाता सूची की जांच कर प्रकाशित करना है. 13 जुलाई व 14 जुलाई को स्थानीय निकाय का दावा आपत्ति पत्र प्राप्त करना है. मौके पर प्रखंड के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व जनसेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




