खरसावां : रिडींग में किसान गोष्ठी का आयोजन

Updated at : 23 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : रिडींग में किसान गोष्ठी का आयोजन

– किसानों को दी गयी खेती की तकनीकी जानकारी- किसानों में धान के बीज का नि:शुल्क वितरण23 केएसएन 3, 4 : किसानों को संबोधित करते अतिथि तथा उपस्थित किसानसंवाददाता, खरसावां खरसावां के कुम्हार रिडींग स्कूल परिसर में समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर,इरी नयी दिल्ली तथा जनहित एवं सामुदायिक ग्रामीण विकास संस्था रिडींग के संयुक्त तत्वावधान […]

विज्ञापन

– किसानों को दी गयी खेती की तकनीकी जानकारी- किसानों में धान के बीज का नि:शुल्क वितरण23 केएसएन 3, 4 : किसानों को संबोधित करते अतिथि तथा उपस्थित किसानसंवाददाता, खरसावां खरसावां के कुम्हार रिडींग स्कूल परिसर में समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर,इरी नयी दिल्ली तथा जनहित एवं सामुदायिक ग्रामीण विकास संस्था रिडींग के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए खेती के नये तकनीकों की जानकारी दी गयी. मौके पर दो सौ किसानों में 15 क्वींटल धान के बीज का नि:शुल्क वितरण किया गया. समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर के कृषि विशेषज्ञों द्वारा धान की किस्म आइआर 64 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि आइआर 64 धान की खेती कम बारिश में भी की जा सकती है. उक्त धान की खेती श्रीविधि द्वारा करने पर उपज अधिक होगी तथा खेती में कम लागत आयेगी. मौके पर मुख्य रुप से समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर के उप निदेशक फादर ओलविन, इरी नयी दिल्ली के प्रकाश शुक्ला तथा जनहित एवं सामुदायिक ग्रामीण विकास संस्था रिडींग के अध्यक्ष विजय सिंहदेव, पर्यवेक्षक दीनानाथ सिंहदेव, बुधराम गोप, हरि कुंभकार, तुलसी कुली समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola