सुरु जलाशय योजना व भू अधिग्रहण अध्यादेश को रद्द करने की मांग

Updated at : 23 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
सुरु जलाशय योजना व भू अधिग्रहण अध्यादेश को रद्द करने की मांग

– लखनडीह में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक संपन्न- 26 जून को करेंगे राजभवन मार्च23 केएसएन 1 : खरसावां के लखनडीह में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक में उपस्थित लोगसंवाददाता, खरसावां भूमि पर अधिकार व श्रम अधिकार पर अखिल भारतीय लोक मंच द्वारा चलाये जा रहे सौ दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंच […]

विज्ञापन

– लखनडीह में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक संपन्न- 26 जून को करेंगे राजभवन मार्च23 केएसएन 1 : खरसावां के लखनडीह में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक में उपस्थित लोगसंवाददाता, खरसावां भूमि पर अधिकार व श्रम अधिकार पर अखिल भारतीय लोक मंच द्वारा चलाये जा रहे सौ दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंच के घटक संगठन झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की सरायकेला- खरसावां जिला समिति के तत्वावधान में बैठक खरसावां के लखनडीह में जिला संयोजक सुंदर लाल मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सुंदर लाल मुंडा ने सुरु जलाशय योजना व भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को रद्द करने की मांग की. उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय लोक मंच द्वारा चलाये जा रहे सौ दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान का समापन 26 जून को राजभवन मार्च के साथ होगा. इसमें खरसावां के सुरु जलाशय योजना व भू अधिग्रहण अध्यादेश को रद्द करने के अलावा अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जायेगा. बैठक को अखिल भारतीय लोक मंच के भीष्म महतो, गौतम मुंडा, सोयना सरदार, सुनील लोहार,चैतन लोहार, जानकी मुंडा, गोपाल सरदार, रामचंद्र मुंडा, सुरेंद्र लोहार, गोमा मुंडा, रमेश लोहार व मंगल सिंह मुंडा ने भी संबोधित किया. संचालन लाल सिंह सरदार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola