पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Updated at : 23 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना

– 23 केएसएन 2 : मॉनसून की पहली बारिश का मजा लेते स्कूली बच्चेसंवाददाता, खरसावां मॉनसून की पहली बारिश से खरसावां का मौसम सुहाना हो गया है. सोमवार की शाम को खरसावां व आस पास के क्षेत्रों में बारिश हुई. मंगलवार को भी दिन भर बारिश होती रही तथा आसमान में बादल छाये रहे. पहली […]

विज्ञापन

– 23 केएसएन 2 : मॉनसून की पहली बारिश का मजा लेते स्कूली बच्चेसंवाददाता, खरसावां मॉनसून की पहली बारिश से खरसावां का मौसम सुहाना हो गया है. सोमवार की शाम को खरसावां व आस पास के क्षेत्रों में बारिश हुई. मंगलवार को भी दिन भर बारिश होती रही तथा आसमान में बादल छाये रहे. पहली बारिश का लोगों ने लुफ्त उठाया. जगह जगह लोगों को पानी में भींग कर नहाते देखा गया. लोगों को गरमी से काफी हद तक राहत मिली. पहली बारिश ने बाजार में साफ-सफाई की भी पोल खोल कर रख दी. नाली की गंदगी सड़क पर आ गयी. नाली के पानी की निकासी भी सही ढंग से नहीं हो सकी. बाजारसाही स्थित शिव मंदिर, बेहरासाही स्थित सामुदायिक भवन में भी पानी घुस गया. स्कूल, सरकारी कार्यालय मंगलवार को भी आम दिनों की तरह खुले, परंतु बारिश के कारण कर्मचारियों से लेकर आम लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. बारिश के कारण बिजली की आपूर्ति भी पूरी तरह से चरमरा गयी. नियमित रुप से बिजली की आपूर्ति नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola