दिनेश गोराई बने युवा जदयू जिलाध्यक्ष

दिनेश गोराई बने युवा जदयू जिलाध्यक्षफोटो 21 जीएमएच 3गम्हरिया. जदयू युवा मोरचा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को छोटा गम्हरिया स्थित नरेंद्र भवन में आयोजित की गयी. इसमें बोलाईडीह निवासी दिनेश गोराई को सर्वसम्मति से जदयू युवा मोरचा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. मनोनयन के बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के युवा […]
दिनेश गोराई बने युवा जदयू जिलाध्यक्षफोटो 21 जीएमएच 3गम्हरिया. जदयू युवा मोरचा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को छोटा गम्हरिया स्थित नरेंद्र भवन में आयोजित की गयी. इसमें बोलाईडीह निवासी दिनेश गोराई को सर्वसम्मति से जदयू युवा मोरचा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. मनोनयन के बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के युवा मोरचा प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पांडे ने श्री गोराई को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर श्री पांडे ने कहा कि 15 वर्षों बाद भी राज्य में युवा नीति लागू नहीं होने की वजह से राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है. कार्यक्रम को महिला अध्यक्ष विज्यावासिनी पांडे, संजय ठाकुर, उमेश् सिंह, अंजली सिंह व जितेंद्र प्रसाद ने भी संबोधित किया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री गोराई व संचालन प्रवक्ता राजीव कुमार ओझा ने किया. कार्यक्रम में अश्विनी प्रामाणिक, कुमुद दास, विजय चटर्जी, धर्मजीत पासवान व राजेंद्र पाल समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.योग दिवस के बहाने अपनी नाकामी छिपा रही सरकार : पांडेजदयू के युवा मोरचा प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पांडे ने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार द्वारा योग दिवस व स्वच्छता अभियान जैसी कार्यक्रम आयोजित कर देश की मुख्य समस्याओं व अपने द्वारा किये गये वादों से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है. युवा जदयू पूरे राज्य में राज्य सरकार के विरोध में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




