सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई देगा संघ

सरायकेला. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित करेगा. यह जानकारी संघ के सुधीर चंद्र महाकुड ने दी. उन्होंने बताया कि संघ द्वारा राजनगर प्रखंड के बुनियादी मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि विदाई समारोह 14 फरवरी को रखी गयी है. पूर्व में सात फरवरी को रखी गयी […]
सरायकेला. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित करेगा. यह जानकारी संघ के सुधीर चंद्र महाकुड ने दी. उन्होंने बताया कि संघ द्वारा राजनगर प्रखंड के बुनियादी मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि विदाई समारोह 14 फरवरी को रखी गयी है. पूर्व में सात फरवरी को रखी गयी थी, परंतु नवोदय परीक्षा को देखते हुए सात फरवरी के बजाय 14 फरवरी तय किया गया है. समारोह में कोल्हान के शिक्षा उपनिदेशक रजनीकांत वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम व जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




