सरायकेला में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन, विधायक ने बच्चों को दी सीख 

Updated:
विज्ञापन

सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक दशरथ गागराई, साथ में अन्य लोग

Saraikela News: झारखंड में सरायकेला जिले के सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना प्रगति संभव नहीं है. बच्चों में अनुशासन, मेहनत और टाइम मैनेजमेंट की आदत डालना जरूरी है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Saraikela News: सरायकेला के सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने  फीता काटकर किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बहुत ही आवश्यक है. शिक्षा के बगैर प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकते है. 

शिक्षा और मेहनत से ही संभव जीवन में सफलता: दशरथ गागराई

विधायक दशरथ गागराई ने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर जिम्मेवार नागरिक बनाने की अपील की. साथ ही बच्चों से लगन के साथ कड़ी मेहनत करने की अपील की. गागराई ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट बहुत आवश्यक हैं. उन्होंने उम्मीद जताया कि ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के खुलने से बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी. स्थानीय लोगों में भी पढ़ाई को लेकर काफी जागरुकता आयी है. उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया. 

सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के उदघाटन कार्यक्रम में शिक्षक व अभिभावकों के साथ विधायक दशरथ गागराई, साथ में अन्य लोग
सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के उदघाटन कार्यक्रम में शिक्षक व अभिभावकों के साथ विधायक दशरथ गागराई, साथ में अन्य लोग

स्कूल परिसर में किया गया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान विधायक दशरथ गागराई समेत अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया. स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. स्कूल के निदेशक मांगीलाल महतो व प्राचार्य सुधा महतो ने बताया कि फिलहाल स्कूल मेंसीबीएसई पैटर्न पर प्री नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई होगी. इस दौरान मुख्य रुप से डॉ तुषार कबि, हरिचरण महतो, मुखिया जावंत्री मुर्मू व सूर्यमणी हेंब्रम, अनूप सिंहदेव, सुधीर महतो, रानी हेंब्रम, परनु सरदार, संगीता महतो, पुनम महतो, अविनाश महतो, मेहंदी महतो, अमूल्य महतो, नरेंद्र महतो, हरिचरण महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के उदघाटन के पश्चात पौधारोपण करते विधायक दशरथ गागराई, साथ में अन्य लोग
सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के उदघाटन के पश्चात पौधारोपण करते विधायक दशरथ गागराई, साथ में अन्य लोग

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola