Seraikela Kharsawan News : पत्नी की पीट पीटकर हत्या
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Apr 2026 11:47 PM
दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी से श्रवण सरदार का रोज होता था झगड़ा
चौका. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र रेयारदा गांव में रविवार दोपहर में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान मांगरो देवी के रूप में की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति श्रवण सरदार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. चौका पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार श्रवण सरदार ने अपनी पहली पत्नी मांगरो देवी के रहते दूसरी शादी कर ली थी. इस कारण घर में अक्सर विवाद होते रहता था. यही विवाद रविवार को हिंसक रूप ले लिया. श्रवण सरदार ने गुस्से में आकर मांगरो देवी पर डंडे से हमला कर दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










