ग्रामीणों के हित में होगा आंदोलन : महतो
Updated at : 30 Dec 2014 10:37 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल, नीमडीह, पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के 85 गांव को इको सेंसेटिव जोन घोषित करने का विरोध नीमडीह : चांडिल प्रखंड अंतर्गत शहरबेड़ा गांव के टोला टुइलुंग फुटबॉल मैदान में दलमा वन्यजीव आश्रयणी के अंतर्गत सरकार द्वारा चांडिल, नीमडीह, पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के 85 गांव को इको सेंसेटिव जोन घोषित करने के विरोध में […]
विज्ञापन
चांडिल, नीमडीह, पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के 85 गांव को इको सेंसेटिव जोन घोषित करने का विरोध
नीमडीह : चांडिल प्रखंड अंतर्गत शहरबेड़ा गांव के टोला टुइलुंग फुटबॉल मैदान में दलमा वन्यजीव आश्रयणी के अंतर्गत सरकार द्वारा चांडिल, नीमडीह, पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के 85 गांव को इको सेंसेटिव जोन घोषित करने के विरोध में सोमवार को दिलीप महतो के अध्यक्षता में 29 गांव के सैकड़ो प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक आयोजित की गयी. इस अवसर पर दिलीप महतो ने कहा कि सरकार ने ग्रामीणों को बेघर करने के साजिश रची है. इस साजिश को किसी भी कीमत में सफल होने नहीं देंगे. उन्होने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ 33 इको सेंसेटिव जोन के दायरे में आता है. सरकार पहले इस सड़क का स्थानांतरण करे, उसके बाद इको सेसेंटिव जोन बनाने का काम करे.
मान सिंह मार्डी ने कहा कि सरकार के विस्थापन विरोधी नीति यहां के आदिवासी-मूलवासी कभी सहन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन हमारा है, फिर सरकार हमें विस्थापित करने की गलत योजना क्यों बना रही है. सरकार की इस विस्थापन नीति का हम सभी जोरदार विरोध करेंगे. कृपाकर महतो ने कहा कि 85 गांव के लाखों लोगो के बेघर करने की साजिश के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. 29 गांवो के लोगो ने एक स्वर में हुंकार भरी कि ‘जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे’. ग्रामीणों की आगामी बैठक पांच जनवरी को 11 बजे टूइलुंग फुटबॉल मैदान में होगी. इसी दिन आंदोलन के लिए समिति का गठन किया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश महतो, बासु प्रमाणिक, नरसिंह सरदार, गणोश बेसरा, युधिष्ठिर सिंह, आनंद सिंह, मनोज कुमार महतो, मिठुन घोष, सृष्टिधर सिंह, मनोहर हांसदा, अजय सिंह, आनंद गोराई आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




