खरसावां गोलीकांड पर बनेगी फिल्म, विधायक दशरथ गागराई की पहल, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

Updated:
विज्ञापन
खरसावां गोलीकांड की घटना पर फिल्म बनाएंगे विधायक दशरथ बनाएंगे

Saraikela Kharsawan News: खरसावां विधायक दशरथ गागराई 1948 के खरसावां गोलीकांड पर हो भाषा में फिल्म बनाएंगे. स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए चाईबासा और जमशेदपुर में ऑडिशन होंगे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Saraikela Kharsawan News: खरसावां विधायक दशरथ गागराई कलाकारों और स्क्रिप्ट राइटर के सहयोग से राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो, पोटका (चक्रधरपुर) के बैनर तले 1 जनवरी 1948 की खरसावां गोली कांड पर आधारित फिल्म बनाएंगे, जिसकी स्क्रिप्ट तैयार हो चुका है. झारखंड की चर्चित और प्रसिद्ध घटना खरसावां गोली कांड का स्क्रिप्ट ओड़िशा निवासी लक्ष्मण मुर्मू ने तैयार किया है. इसके अलावा, सामाजिक पहलुओं पर आधारित हो भाषा के एक अन्य फिल्म ‘हुडिंग माई’ (परिवार की सबसे छोटी बेटी) पर हो फिल्म बनेगी. हुडिंग माई का स्क्रिप्ट चक्रधरपुर के कालिया जामुदा उर्फ चमरु जामुदा ने तैयार किया गया है. 

12 को चाईबासा और 16 को जमशेदपुर में होगा ऑडिशन 

इन दोनों ही हो भाषा के फिल्मों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता मिलेगा. स्थानीय कलाकारों में क्षेत्र के आस पास जगह जैसे चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और इस क्षेत्र से सटे ओड़िशा, छत्तीसगढ़ के हो कलाकारों को प्राथमिकता मिलेगा. इसका ऑडिशन चाईबासा और जमशेदपुर में रखा गया है. आगामी 12 अप्रैल को चाईबासा के आदिवासी हो समाज महासभा भवन हरिगुटू में  तथा 16 अप्रैल को जमशेदपुर में ऑडिशन होगा. इसके अलावा, चक्रधरपुर और ओडिशा में भी हो कलाकारों का ऑडिशन रखा जाएगा. यह जानकारी पोटका स्थित राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो में प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई. 

गुवा गोलीकांड पर पवन राय के नागपुरी गाने ने किया प्रभावित 

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि 2024 में रांची के नागपुरी कलाकार पवन रॉय ने गुवा गोली कांड पर एल्बम गाना तैयार किया था, जिसे उन्होंने सूना और उससे काफी प्रभावित हुआ था. उन्होंने कहा कि गोवा गोली से बड़ा खरसावां गोलीकांड है, जिस पर किसी का नजर नहीं पहुंच पाया है. तभी सोचा था कि खरसावां गोली कांड पर भी फिल्म इतिहास के रुप में बनाएंगे. जिस पर एक गाना भी बनाएं. अब उस इतिहास पर हो फिल्म बनेगा. इसके अलावा, हुडिंग माई पर ओर एक हो फिल्म बना रहे हैं. आदिवासी हो समाज में ओड़िशा और झारखंड में अच्छे अच्छे कलाकार हैं, लेकिन आर्थिक अभाव से आगे नहीं पढ़ पा रहे हैं. वैसे कलाकारों को राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो बैनर देगा, जिसके लिए ऑडिशन लिया जाएगा. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि अब हम दो हो फिल्म बनाएंगे. यदि कोई कलाकार जुड़ना चाहते हैं तो वह राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं. कांफ्रेंस के दौरान विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी बसंती गागराई, कालिया जामुदा, निलिमा जोंको, शिवा देवगम, लक्ष्मण मुर्मू, दीपक बारला, नंदकिशोर जामुदा, इतवा पूर्ति, गौरा बांकिरा, कुजरी आदि मौजूद थे.

लगातार तीन टर्म के विधायक हैं दशरथ गागराई

ध्यान देने वाली बात है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र राज्य के हाई-प्रोफाइल क्षेत्रों में शामिल है और दशरथ गागराई लगातार तीन टर्म से यहां से विधायक चुने जा रहे हैं. राजनीति के साथ-साथ उनका सांस्कृतिक योगदान भी उल्लेखनीय है. वे हो भाषा के कई एल्बम बना चुके हैं. खरसावां विधायक खुद गीतों की रचना करने के साथ साथ उसे अपनी वॉइस भी देते हैं. अपने घर में उन्होंने एक कमरे को स्टूडियो के रूप में विकसित किया है, जहां आधुनिक म्यूजिक सिस्टम के साथ गीत रिकॉर्डिंग की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है. सिनेमा और संगीत के जरिए समाज को संवेदनशील मुद्दों पर सोचने के लिए प्रेरित करने की यह पहल क्षेत्र में नई चर्चा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola