सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का जमशेदपुर मारवाड़ी समाज ने किया स्वागत

Published by : Priya Gupta Updated At : 08 Apr 2026 11:54 AM

विज्ञापन

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा सम्मानित करते

Saraikela Kharsawan News: जमशेदपुर के साकची स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया. सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Saraikela Kharsawan News: जमशेदपुर के साकची स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की नवर्निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में सरायकेला के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का स्वागत और सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित थे.

जनप्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत

अग्रसेन भवन, साकची में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों – चाकुलिया, घाटशिला, मुसाबनी समेत जमशेदपुर के सभी मंडलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर मनोज कुमार चौधरी का स्वागत और अभिनंदन किया. 

अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार चौधरी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सेवा और परोपकार मारवाड़ी समाज की पहचान है और यह उनके संस्कारों में रचा-बसा है. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज में जन्म लेना उनका सौभाग्य है और समाज के सम्मान व गौरव के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे. इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि समाज के महान विभूतियों जैसे भामाशाह, जमुनालाल बजाज, डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं घनश्याम दास बिरला से प्रेरणा लेते हुए वे अपना जीवन दीन-दुखियों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित करने के लिए संकल्पित हैं.

आयोजन के लिए जताया आभार

श्री चौधरी ने इस सम्मान के लिए उमेश साह ओर आयोजन को सफल बनाने में शामिल मारवाड़ी समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola