सरायकेला में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सरायकेला में व्यक्ति की मौत Image- AI Generated
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला में एक व्यक्ति के डूबने से मौत की घटना सामने आई है. इसके बाद से गांव में मातम छा गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से सुरेन्द्र मार्डी की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर थाना क्षेत्र के रुतडीह गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान झुगड़ू महतो के रूप में हुई है.
क्या है मामला ?
मिली जानकारी के मुताबिक, झुगड़ू महतो मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे रोज की तरह नहाने के लिए गांव स्थित खदान वाले तालाब गए थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. शाम के समय ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया.पहचान करने पर वह झुगड़ू महतो निकले.
झारखंड: सरायकेला-खरसावां के राजनगर में तालाब में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान झुगड़ू महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.#Jharkhand #Seraikela #Accident #BreakingNews #PrabhatKhabar
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 8, 2026
पुलिस को दी जानकारी
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सरायकेला भेज दिया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
झुगड़ू महतो पुआल (पशु चारा) का व्यापार करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. इस हादसे से गांववाले दुखी हैं.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










