उन्नति का पहिया योजना : 162 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

Updated:
विज्ञापन

कुचाई में विद्यार्थियों के बीच उन्नति के पहिया के तहत साइकिल का वितरण करते अधिकारी और जन प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के कुचाई में उन्नति का पहिया योजना के तहत 162 विद्यार्थियों को साइकिल बांटी गई। इससे छात्रों को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

विज्ञापन

खरसावां. कुचाई प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार की ''उन्नति का पहिया'' योजना के तहत साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया. प्रखंड के नौ विद्यालयों के कुल 162 छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गयीं. विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब विद्यालय आने-जाने में समय बचेगा और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा. बीइइओ संजय कुमार जोशी ने कहा कि योजना का उद्देश्य संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होने देना है. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola