स्कूलों का सोशल ऑडिट : जनसुनवाई में खुली व्यवस्थाओं की पोल...

Updated:
विज्ञापन

खरसावां बीआरसी में सर्व शिक्षा अभियान और मध्यान भोजन की सामाजिक अंकेक्षण की हुई जनसुनवाई.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरसावां के बीआरसी भवन में मध्याह्न भोजन और स्कूलों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई हुई। अधिकारियों ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खरसावां : बीआरसी भवन में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान (SSA) एवं मध्याह्न भोजन योजना (MDM) के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आए मुद्दों और शिकायतों के समाधान को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने की.

विज्ञापन

इन स्कूलों से जुड़े मामलों पर हुई चर्चा

जनसुनवाई में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुपाईसाई, राजकीय बुनियादी विद्यालय बड़ाबांबो, प्राथमिक विद्यालय आनंदड़ी, प्राथमिक विद्यालय बिंदीराम, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खरसावां और प्राथमिक विद्यालय आसनतलिया से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई. विद्यालयों में आधारभूत संरचना, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, नामांकन, छात्र उपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना के संचालन से संबंधित मुद्दे उठाये गये.

शिक्षा से जुड़ी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. शिक्षा और पोषण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

मौके पर ये थे मौजूद

सोशल ऑडिटर मंजू तियू ने सामाजिक अंकेक्षण के निष्कर्षों की जानकारी दी. वहीं, BEEO संजय कुमार जोशी ने कहा - सभी मामलों की विभागीय जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय प्रबंधन समितियों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया. मौके पर BPO रूकमनी हांसदा, BRP राजेन्द्र गोप, CRP सुभाष प्रधान, गोपाल चंद्र सतपति समेत प्रधानाध्यापक, शिक्षक, समिति सदस्य और विभागीय कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola