विश्व जनसंख्या दिवस पर खूंटपानी में परिवार स्वास्थ्य मेला, जागरूकता रथ रवाना
खूंटपानी में परिवार स्वास्थ्य मेला के दौरान सम्मानित होने वाले पांच गुड सेमेरिटन , साथ में प्रमुख व अधिकारी | Prabhat Khabar Network
विश्व जनसंख्या दिवस पर खूंटपानी के बासाहातु में स्वास्थ्य मेला आयोजित। परिवार नियोजन और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रथ रवाना किया गया।
खरसावां. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासाहातु में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षित प्रसव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता आवश्यक है. उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की. सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कहा कि भारत विश्व के सर्वाधिक आबादी वाले देशों में शामिल है. बड़ी जनसंख्या जहां देश को विशाल श्रमशक्ति और बड़ा उपभोक्ता बाजार उपलब्ध कराती है, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, शहरीकरण और आधारभूत संरचना पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ाती है. उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, पोषण अभियान तथा महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देकर जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो क्षेत्र में परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार करेगा.
आपके शहर में
पांच गुड सेमेरिटनों किया गया सम्मानित इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) को सम्मानित किया गया. सभी सम्मानित लोगों को प्रशस्ति के साथ दो-दो हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम में डॉ मानिक गोराई, बीपीएम प्रकाश सिंह मुंडा, जगदीश देवगम, एएनएम, जीएनएम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए