TMC के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सुदीप बंद्योपाध्याय गायब, सजायाफ्ता अणुब्रत मंडल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

Tmc Star Campaigners List West Bengal Election 2026

TMC Star Campaigners List: तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है. अणुब्रत मंडल और देव समेत कई बड़े नामों को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इस लिस्ट से पार्टी के बड़े नेता सुदीप बंद्योपाध्याय का नाम गायब है.

विज्ञापन

TMC Star Campaigners List West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ‘धुरंधरों’ की सूची से इस बार सुदीप बंद्योपाध्याय गायब हैं. चुनाव आयोग को सौंपी गयी 40 स्टार प्रचारकों की ऑफिशियल लिस्ट में बीरभूम के सजायाफ्ता कद्दावर नेता अणुब्रत मंडल भी शामिल हैं.

विज्ञापन

TMC के सुपर 40: ममता-अभिषेक संभालेंगे कमान

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अनुभवी नेताओं और फिल्मी सितारों का एक संतुलित मिश्रण तैयार किया है. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी चुनाव प्रचार की पूरी कमान संभालेंगे. 40 स्टार प्रचारकों में जिन प्रमुख लोगों को जगह दी गयी है, उनके नाम इस प्रकार हैं.

  • शीर्ष नेतृत्व : ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और सुब्रत बख्शी मुख्य चेहरा होंगे.
  • फिल्मी सितारे : टॉलीवुड के दिग्गज देव (दीपक अधिकारी), शताब्दी रॉय, सायंतिका बनर्जी, राज चक्रवर्ती और रचना बनर्जी को प्रचार की कमान सौंपी गयी है.
  • युवा चेहरे : देवांशु भट्टाचार्य और सायोनी घोष जैसे युवा नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.
  • दिग्गज नेता : फिरहाद हकीम, चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास और कल्याण बनर्जी जैसे मंझे हुए नेता घर-घर जाकर वोट मांगेंगे.

तृणमूल के 40 स्टार प्रकारकों के नाम यहां देखें

क्र संस्टार प्रचारक का नामक्र संस्टार प्रचारक का नाम
1ममता बनर्जी21जून मालिया
2अभिषेक बनर्जी22यूसुफ पठान
3सुब्रत बख्शी23रचना बनर्जी
4चंद्रिमा भट्टाचार्य24अदिति मुंशी
5फिरहाद हकीम25जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया
6अरूप विश्वास26प्रतिमा मंडल
7कल्याण बनर्जी27बाबुल सुप्रियो
8डॉ मानस रंजन भुईयां28ममता ठाकुर
9डॉ शशि पांजा29कोयल मल्लिक
10स्नेहासिस चक्रवर्ती30प्रकाश चिक बड़ाईक
11बीरबाहा हांसदा31सिद्दीकुल्लाह चौधरी
12शत्रुघ्न सिन्हा32ऋतब्रत बनर्जी
13जय प्रकाश मजुमदार33राज चक्रवर्ती
14कुणाल घोष34मुशर्रफ हुसैन
15दीपक अधिकारी (देव)35अणुब्रत मंडल
16महुआ मोईत्रा36प्रतीक उर रहमान
17कीर्ति आजाद37ज्योत्सना मांडी
18शताब्दी रॉय38देवांशु भट्टाचार्य
19पार्थ भौमिक39सायंतिका बनर्जी
20सायोनी घोष40श्रीकांत महतो

इसे भी पढ़ें

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल

खरगे-सोनिया और राहुल-प्रियंका समेत 40 दिग्गज करेंगे कांग्रेस का प्रचार, स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट यहां देखें

बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola