पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: डोडा में स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

डोडा में बारिश के कारण स्कूल बंद, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिस कारण से देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है. इधर भारी बारिश की संभावना के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain: डोडा के मुख्य शिक्षा अधिकारी भूषण कुमार पाठक ने एएनआई से कहा, डोडा जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे. जिला प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन

60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. जबकि गरज बिजली के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

9 से 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. जबकि इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं.

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद

जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola