चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ बाबा के दरबार में असम के सीएम ने लगाई हाजिरी 

Updated:
विज्ञापन
cm himanta biswa sarma visits deoghar

पूजा करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा

Jharkhand News: असम में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देवघर के बाबा नगरी पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

देवघर से संजीव मिश्रा की रिपोर्ट

Jharkhand News: असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान 7 अप्रैल को समाप्त हो गया. असम में बीते कुछ दिनों से चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा था. असम में चुनाव प्रचार थामने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बाबा नगरी पहुंचे और धार्मिक स्थल का दर्शन किया. 

1:30 बजे पहुंचे मंदिर 

एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. सांसद डॉ निशिकांत दुबे के साथ हिमंता बिस्वा सरमा सत्संग आश्रम गए. वहां पर श्रीश्री आचार्य देव से आशीर्वाद लेकर दोपहर करीब 1: 30 बजे बाबा मंदिर आए. कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा मंदिर के गर्भ गृह में उन्हें प्रवेश कराया गया. यहां पर उनके पुरोहित विनोद झा ने विधिवत संकल्प करा बाबा का पंचोपचार विधि से पूजा कराया. 

सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने भी पूजा की 

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने भी पूजा किया. इस मौके पर मंदिर की ओर से मोमेंटो और अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया. मौके पर मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola