सबैजोर गांव में दर्जनों बच्चों का आधार कार्ड नहीं, नहीं जा पा रहे हैं विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

सबेजोर गांव का हरिजन टोला के ग्रामीण बीडीओ के समक्ष समस्या रखते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सबैजोर गांव के दर्जनों बच्चे आधार कार्ड न होने के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बीडीओ ने जल्द ही आधार शिविर लगाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

सारठ . आधार कार्ड नहीं रहने से हरिजन टोला के दर्जनों छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं. यह कहना है कि सबैजोर गांव के ग्रामीणों का. दरअसल गत दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट के बाद सबैजोर गांव के हरिजन टोला की रहने वाली विधवा पोतो देवी का हाल जानने बीडीओ प्रखंड टीम के साथ टोला पहुंचे थे. बीडीओ के सामने ग्रामीणों ने अपनी व्यथा रखी. कहा कि हमारे बच्चे का आधार कार्ड नही रहने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है. टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने बात रखते हुए कहा कि टोला के दो वर्ष से 15 वर्ष के दर्जनों बच्चे अर्जुन कुमार, शंकर कुमार, आदर्श मांझी, रीता कुमारी, अंजली कुमारी, रोशनी कुमारी, कोमल कुमारी, बंटी कुमार, रोशन कुमार, तनुजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, राधिका देवी, कृष्णा मांझी, आशीष कुमार, बीरू कुमार, सिद्धार्थ कुमार, खिसड़ी कुमारी, निशा कुमारी, सीमा कुमारी, रूपा कुमारी, आकाश कुमार, राजकुमार, रूही कुमारी, पायल कुमारी, बिक्की कुमार, रचिता कुमारी, शिल्पी कुमारीं, छोटू,डोली समेत 19 वर्षीय पूजा देवी, 25 वर्षीय मंगरी देवी, 21 वर्षीय देवकी देवी, 24 वर्षीय सुनीता कुमारी का आधार कार्ड नही रहने किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल रहा है. बच्चे स्कूल जाते है, तो शिक्षक आधार नहीं रहने से स्कूल में प्रवेश नहीं देते है. वहीं कई महिलाओं का आधार नही रहने पेंशन योजना से वंचित हैं, ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने तत्काल आश्वाशन देते हुए कहा कि जल्द ही हरिजन टोला में आधार शिविर लगवाया जायेगा. ताकि एक -एक बच्चा या ग्रामीण आधार कार्ड से वंचित नहीं रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola