सरायकेला-खरसावां में अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

एक्सीडेंट की तस्वीर
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा घर में जा घुसा. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने रोड़ को जाम कर दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर स्थित बुरूडीह गांव में तेज गति से आ रहा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे लोहे के बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे एक घर में जा घुसा. घटना मंगलवार देर रात की है. इस दुर्घटना में घर की दीवार और बाहरी हिस्से की शेड क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि सड़क किनारे लगे लौहे के बिजली के पोल पर हाइवा के टकराने के कारण बड़ा संकट टल गया.
घर में सो रहे लोग सुरक्षित
हादसे के समय घर में लोग सो रहे थे. इस दुर्घटना में घर के भीतर सो रहे बाल-बाल बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा तेज रफ्तार में था और ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और घर का एक हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया.
ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर उतर गए और आवागमन बाधित कर दिया. देखते ही देखते सड़क के दौनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई.
पुलिस ने लोगों को समझाया
घटना की जानकारी मिलते ही खरसावां पुलिस की टीम पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क से हटाया. हाइवा के मालिक ने भी दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई करने का आवश्वासन दिया. इसके बाद जाकर यातायात सामान्य हुआ.
वाहनों की जांच करने की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि सरायकेला-खरसावां सड़क पर लगातार भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही होती है. ओवर लोड वाहनों के तेज गति से चलने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. भारी वाहनों के ओवर लोडिंग पर विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है. भारी वाहनों की जांच करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










