शहीद दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

29 केएसएन 7 : बैठक में उपस्थित बीडीओ व स्थानीय लोगसंवाददाता, खरसावांएक जनवरी को खरसावां में आयोजित होने वाली शहीद दिवस की तैयारी शुरू कर दी गयी है. खरसावां स्थित प्रखंड कार्यालय में शहीद दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ शंकराचार्य सामड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से शहीद स्थल की […]
29 केएसएन 7 : बैठक में उपस्थित बीडीओ व स्थानीय लोगसंवाददाता, खरसावांएक जनवरी को खरसावां में आयोजित होने वाली शहीद दिवस की तैयारी शुरू कर दी गयी है. खरसावां स्थित प्रखंड कार्यालय में शहीद दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ शंकराचार्य सामड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से शहीद स्थल की साफ-सफाई कराने, फूलों से शहीद बेदी की सजावट कराने, शहीद बेदी की टूटी हुई ग्रिल की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में तय हुआ कि पहली जनवरी को पारंपरिक विधि विधान के साथ शहीद स्थल पर पूजा-अर्चना की जायेगी. इसके पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. बैठक में मुख्य रुप से जेएसएस दयानंद प्रसाद, मुखिया मंजु बोदरा, गोवर्द्धन राउत, शहीद समिति के विमल हाइबुरु, पइतु सिजुइ, सिद्धु हेंब्रम, विवेका प्रधान, टुटू साहू व दुर्योधन प्रमाणिक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




